रेवाड़ी। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने अनशनरत पर्यावरण वैज्ञानिक सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील करने का आग्रह किया।
प्रधान ने पत्र में प्रधानमंत्री से मानवता और जनहित के आधार पर सोनम वांगचुक को मनाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी ऐसे हस्तक्षेप सफल रहे हैं। वर्ष 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सोनम वांगचुक के पिता सोनम वांगयाल का अनशन समाप्त करवाया था। इसी तरह, वर्ष 2012 में अन्ना हजारे के आंदोलन के समय भी प्रधानमंत्री स्तर पर हस्तक्षेप हुआ था। प्रधान ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भी प्रधानमंत्री के सकारात्मक हस्तक्षेप की आवश्यकता है।