फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अमित डागर गैंग का सदस्य टेकचंद गिरफ्तार

Sat, 14 Feb 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। जिला पुलिस ने अमित डागर गैंग के एक सदस्य टेकचंद को गिरफ्तार कर लिया है। टेकचंद पर वर्ष 2021 में भिवाड़ी में पुनीत ट्रेडर्स पर फिरौती के लिए फायरिंग करने और 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप है।
विज्ञापन


भिवाड़ी थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि 25 अगस्त 2021 को पुनीत कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि छह लोग स्विफ्ट कार में आए और उनके गोदाम पर हमला किया।
आरोपियों ने गार्ड पर पिस्टल तानकर 20-25 राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। हमलावरों ने एक पर्ची दी, जिसमें अमित डागर और टेकचंद नाहरपुर पेड़ी की ओर से फिरौती की मांग की गई थी।
विज्ञापन

इस पर थाना भिवाड़ी में आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि टेकचंद (38) पुत्र डालचंद जाट निवासी खेड़ी कला, बीपीटीपी, फरीदाबाद हत्या, रंगदारी, फिरौती और गैंगवार जैसे गंभीर अपराधों का आदतन अपराधी है। इस गिरफ्तारी से पहले गैंग के अन्य सदस्य रोहित उर्फ साधु, सचिन उर्फ गचनू, दीपक अग्रवाल, अमित उर्फ बड़ा भोला और अमित डागर को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें