फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की इस भीड़ में इंसान जाने कहां खो गया : दिनेश

विज्ञापन
कार्यक्रम में एकमंच पर आए लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वाधान में लोगों की इस भीड़ में इंसान जाने कहां खो गया है विषय पर संस्कार निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर मानव मूल्यों और संस्कारों की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान मोहित जैन (सीए), शिक्षाविद् प्रो. सीएल सोनी, आशियाना वृद्धाश्रम के प्रधान दिनेश राजपाल तथा संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने अपने विचार रखे। दिनेश कपूर ने कहा कि जैसे किसान खेत में जो बीज बोता है, उसे उसी प्रकार की फसल प्राप्त होती है, ठीक उसी तरह मनुष्य को अपने कर्मों का फल भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें