फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू में पूर्व छात्र मिलन समारोह 13 को

Wed, 03 Jan 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में कुटुंब एन एसोसिएशन ऑफ आईजीयू ने 13 जनवरी को विश्वविद्यालयस्तरीय पहला पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन

जब यह महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का इंदिरा गांधी रीजनल सेंटर था तब से लेकर अब तक इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रो. रोमिका बत्रा की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजन समिति के सदस्यों की मीटिंग हुई। इसमें उन्हें विभिन्न प्रकार के दिशा-निर्देश देते हुए कार्य की प्रगति का जायजा लिया। जो पूर्व विद्यार्थी इस आयोजन में भाग लेना चाहते हैं उन्हें 7 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण का लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अब तक लगभग 600 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। कुलपति और कुलसचिव ने भी इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मीटिंग में निदेशक छात्र युवा विभाग डॉ. रविंदर, डॉ. अदिति शर्मा, डॉ. बिजेंद्र, डॉ. महावीर सिंह बड़क व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें