फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एम्स के शिलान्यास के लिए अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 03 Jan 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते बार एसोसिएशन के पदा​​धिकारी एवं अ​​धिवक्ता। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ताओं ने बुधवार को माजरा एम्स का शिलान्यास करने, तुरंत निर्माण शुरू करने, ओपीडी शुरू करने व एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर उपायुक्त के मार्फत प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

एडवोकेट राजेंद्र सिंह ने कहा कि हांड़ कंपा देने वाली सर्दी में एम्स संघर्ष समिति के तत्वावधान में आम नागरिक पिछले 2 अक्तूबर से कुंड में धरने पर बैठे हैं। वे हमारे ही माता-पिता हैं। उनके जायज आंदोलन को समर्थन देना हम सब का फर्ज है। क्योंकि वकील ही समाज के सबसे जागरूक नागरिक हैं। बार प्रधान विश्वामित्र ने कहा कि अगर सरकार की तरफ से सकारात्मक जवाब नहीं मिलता है तो 13 जनवरी को कुंड धरने पर सभी एडवोकेट रैली निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें