धारूहेड़ा। क्षेत्र में रिश्तेदार बन ठग ने एक व्यक्ति से 26 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-6 निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि 27 सितंबर की रात उसे एक अनजान नंबर से फोन आया। उसने रिश्तेदार होने की बात कहीं। इसके बाद उसने कुछ दिक्कत बताकर उनके खाते में 76 हजार रुपये भिजवाया है। इस राशि को वापस खाते में डालने की बात कही। पहली बार में हमने 26 हजार रुपये भेजे। दूसरी बार में जब 44 हजार रुपये भेजने लगा तो पैसे नहीं गए। इसके बाद रिश्तेदार को फोन किया तो पता चला कि उसने खाते में कोई पैसे नहीं भेजे हैं। ठगी की जानकारी होने पर शिकायत की। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।