फोटो: 13रेवाड़ी। लघु सचिवालय में आरक्षित वर्गों की विभिन्न रिक्तियों के विज्ञापन में हो रहे भ
रेवाड़ी। सामाजिक संस्था सेवा स्तंभ ने जिला इकाई ने आरक्षित वर्गों की विभिन्न रिक्तियों के विज्ञापन में हो रहे भेदभाव का विरोध जताया है।
संगठन के के प्रतिनिधिमंडल ने संस्था प्रधान भगतसिंह सांभरिया के संयोजन में मुख्यमंत्री एवं सचिव पब्लिक सर्विस कमीशन हरियाणा पंचकूला के नाम उपायुक्त के माध्यम से अधीक्षक अशोक लांबा को ज्ञापन सौंपा। प्रधान ने बताया कि यह ज्ञापन राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में अनुसूचित जाति ओएससी व अनुसूचित डीएससी के लिए आरक्षित पदों की रिक्तियों को भरने में की जा रही असमानता व भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ दिया गया। इससे आरक्षित वर्ग ओएससी के शिक्षित युवाओं में भारी आक्रोश है। संगठन ने यह भी मांग की कि राज्य सरकार एक समयबद्ध अभियान चलाकर सभी लंबित आरक्षित पदों को शीघ्र भरे। इस दौरान संस्था के विधी सलाहकार राज कुमार जलवा, सत्यवीर सिंह गोठवाल आडिटर, नरेंद्र मेहरा सहसचिव, एडवोकेट टेक चंद, मानसिंह उपस्थित रहे।