फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फसल जुताई कर नष्ट करने व लाठी-डंडों से हमला व फायरिंग का आरोप

Sun, 28 Jun 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जांच करने के लिए पहुंची पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। ग्राम बघाना में फसल को नष्ट कर लाठी-डंडे से हमला करने और फायरिंग करने का आरोप 30-35 लोगों पर लगाया गया है। पीड़ित मुकेश ने शिकायत में बताया कि 27 जून को वह खेत के मकान में थे। इसी दौरान 30-35 लोग दो ट्रैक्टरों और कई वाहनों के साथ खेत में पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने बाजरा, कपास, तिल और ढांचा की खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दिया। आरोपियों ने धमकी दी और फायरिंग भी की। वह जान बचाकर भागे। इसी बीच दूसरे किसान बलबीर के साथ भी मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया गया है।पुलिस ने खेत में हुई जुताई और नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों ने खसरा नंबर 897 व 1264 के दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें