फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्री स्टैक से किसानों की भूमि का सारा डाटा एक क्लिक पर देखने को मिलेगा : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मॉर्डन राजस्व रिकॉर्ड रूम, लंबित इंतकाल, मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक से पहले गृह विभाग हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ. सुमिता मिश्रा ने प्रदेशभर के जिला उपायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिले में चल रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि एग्री स्टैक के माध्यम से किसानों की भूमि से संबंधित सारा डाटा एक क्लिक पर देखा जा सकेगा जिसके लिए किसानों की रजिस्ट्री करना बेहद जरूरी है। इसके लिए मास्टर ट्रेनर की ओर से पटवारियों और सहायकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि एग्री स्टैक के तहत जिले में इस प्रोजेक्ट को सभी गांवों में लागू किया जाएगा। इसके लिए 15 सितंबर तक कार्य पूरा करवाने का टारगेट निर्धारित किया गया है। डीसी ने अधिकारियों को लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि अपडेशन का कार्य शीघ्र पूरा करवाया जाए।
उन्होंने मॉडर्न रेवेन्यू रिकॉर्ड रूम से संबंधित वेरिफिकेशन अपडेशन, लंबित इंतकाल को विशेष अभियान चलाकर पूरा करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीसी ने निर्देश दिए कि लंबित इंतकाल को अपडेट करें। उन्होंने कहा कि ततीमा अपडेशन बहुत महत्वपूर्ण कार्य है जिसे संबंधित विभागीय अधिकारी गंभीरता से लेते हुए कार्य पूरा करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि नक्शा पास करने से संबंधित कार्य निर्धारित स्थान पर अधिकृत व योग्य व्यक्ति द्वारा ही किए जाएं। अनाधिकृत व अयोग्य व्यक्ति द्वारा नक्शे पास करने से संबंधित कार्य न किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ मॉर्डन राजस्व रिकॉर्ड रूम, लंबित इंतकाल, मुख्यमंत्री की घोषणाओं सहित अन्य बिंदुओं व पहलुओं बारे विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें