जिलाधीश एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरी की तैयारी कराने वाले निजी संस्थानों, एकेडमी और कोचिंग सेंटरों और जिम को अगले आदेश तक तुरंत प्रभाव से बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
इन आदेशों के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा सेना में युवाओं की भर्ती के लिए जारी की गई अग्निपथ योजना के विरोध स्वरूप छात्र संगठनों व राजनीतिक दलों के युवा संगठनों द्वारा जिले की शांति व्यवस्था को भंग करने का अंदेशा है। ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में चल रहे सभी जिम, एकेडमी व कोचिंग सेंटर को बंद रखने के आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।