संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मौसम खराब होने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। आला हजरत और गरीब नवाज एक्सप्रेस एक घंटा लेट रही।
फिलहाल आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार की स्थिति रह सकती है। क्योंकि अब कोहरे का कहर देखने मिलेगा। कोहरे के मौसम में ट्रेनों के संचालन पर और अधिक प्रभाव पड़ता है। वहीं, उत्तर पश्चिम रेलवे, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी, कैप्टन शशि किरण ने बताया कि कोहरे की अधिकता वाले रेलखंडों में गाडियां देरी से संचालित हो सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि यात्रा शुरू करने से पूर्व रेलवे की अधिकृत वेबसाइट पर अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति देखकर ही जाएं। फिलहाल सर्दियों के मौसम में कोहरे की अधिकता के दौरान गाड़ी संचालन में संरक्षा एवं सुरक्षा को देखते उत्तर पश्चिम रेलवे पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। ताकि असुविधा ना हो।