फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: क्षतिग्रस्त फसल लेकर विधायक के पास पहुंचे पीड़ित किसान, मुआवजे की मांग

Sun, 29 Dec 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 31रेवाड़ी। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव से क्षतिग्रस्त फसल के साथ मिले पीड़ित किसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ओलावृष्टि से पीड़ित किसान नष्ट फसल लेकर शनिवार को भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव से शहर के सेक्टर-4 स्थित निवास पर मिले और मुआवजे की मांग की। धारूहेड़ा के पीडि़त किसानों ने विधायक लक्ष्मण सिंह को बताया कि गांव मालाहेड़ा, तीतरपुर, साल्हावास, रोजका व आसपास के गांवों में फसल जमीन पर बिछ गई है। उन्होंने क्षतिग्रस्त फसल की तुरंत गिरदावरी कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की और ज्ञापन भी सौंपा। विधायक ने तुरंत उपायुक्त, एसडीएम व तहसीलदार से संपर्क साधा और नुकसान की गिरदावरी कराने के लिए कहा। उन्होंने तहसीलदार, पटवारी व कृषि अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि वे तुरंत खेतों की ओर रवाना हो जाए। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और उन्हें पूरा मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें