फोटो: 22रेवाड़ी। फ्रेशर पार्टी में उपस्थित मैनेजमेंट क्लब और फाइनल ईयर के विद्यार्थी। स्रो
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग के मैनेजमेंट क्लब और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से एमबीए प्रथम वर्ष और एमबीए इंटीग्रेटेड प्रथम वर्ष के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई।
इसका शुभारंभ डॉ. रीतू बजाज ने किया। मयंक बंसल और पूजा यादव ने अध्यापकों और विद्यार्थियों का स्वागत किया। छात्रा कंचन, मनीषा, अंजलि, प्रियांशी और छात्र अजय और जितेंद्र आदि ने डांस प्रस्तुत किया। अजय और अंजलि को एमबीए प्रथम वर्ष का व चिराग और ईशु को एमबीए इंटीग्रेटेड प्रथम वर्ष का मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर चुना गया। जितेंद्र और मेघा को मिस्टर और मिस पर्सनेलिटी चुना गया। प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. समृद्धि ने पार्टी के सफल आयोजन के लिए ऑर्गेनाइजिंग टीम के मयंक बंसल, विकास, पूजा यादव, पूजा, कंचन, पियूष, मोहित, जयप्रकाश, नीरज, प्रदीप को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. रामजस, डॉ. भारती, सुशांत यादव, कंवर सिंह व शोधार्थी अजय, पूजा शर्मा, ज्योति यादव, नीतू सहित सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।