फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: केंद्रीय मंत्री ने राव तुलाराम की शहादत को किया नमन

Tue, 24 Sep 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 17रेवाड़ी। नाईवाली चौक पर राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते केंद्रीय मंत्री र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा वीर व शहीदी दिवस पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने सोमवार को नाईवाली चौक पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने शहीदी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी शहादत को सलाम किया।
विज्ञापन

इस मौके पर राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम हमारे देश की अमूल्य धरोहर हैं। भारत की आजादी से लेकर आज तक भारत के लिए जीने वाले हमारे वीर जवान भारत की आन-बान-शान हैं। राष्ट्र रक्षा में अपने आप कुर्बान करने के लिए तत्पर रहने वाले वीर योद्धाओं से देश सदैव प्रेरणा लेता है। उन्होंने कहा कि शहीदों का जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। शहीदों की गौरव गाथाएं हमें अपनी समृद्ध विरासत की सदैव याद दिलाती रहेंगी। उनकी कुर्बानी सदैव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेंगी। उन्होंने कहा कि देश के उन शूरवीरों को कभी नहीं भुलाया जा सकता, जिन्होंने अपनी शहादत देकर देश की माटी का कर्ज अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें