रेवाड़ी। केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी के जिला सचिव शेर सिंह ने घर-घर से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को तीन महीने से अधिक समय से वेतन नहीं मिला है, जो नगर परिषद और संबंधित ठेकेदार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। शेर सिंह ने कहा कि महंगाई के दौर में लगातार कई महीनों तक वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और उपायुक्त से हस्तक्षेप कर कर्मचारियों का लंबित वेतन जल्द दिलाने तथा समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।