धारूहेड़ा। गांव तीतरपुर खालियावास निवासी किसान सुरेंद्र सिंह के जीतपुरा इस्तमुरार क्षेत्र में स्थित खेत से ट्यूबवेल पर रखे 20 एल्युमीनियम का फव्वारा पाइप चोरी हो गया। किसान ने बताया कि वह शनिवार सुबह जब खेत पर पहुंचे तो ट्यूबवेल के पास रखे एल्युमीनियम के फव्वारा पाइप गायब मिले। किसान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।