रेवाड़ी। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह बेहद चिंताजनक स्थिति में पहुंच चुका है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 361 दर्ज किया गया है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।
इससे शहर में सांस की तकलीफ, खांसी और एलर्जी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रैप 4 की पाबंदी भी लग चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग खुले में कचरा जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्रों में फैले धुएं और धूल ने स्थिति और भी गंभीर बना दी है। यहां पर एक्यूआई 316 दर्ज किया गया है। संवाद