फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आबोहवा हुई खराब, एक्यूआई 289 पर पहुंचा

Tue, 03 Nov 2026 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की आबोहवा सोमवार को खराब हो गई। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 289 पर पहुंच गया। यह इस सीजन में अब तक दर्ज किया गया सर्वाधिक एक्यूआई है। महज एक दिन में एक्यूआई में 137 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को शहर का एक्यूआई 152 था, जबकि शनिवार को यह 57 दर्ज किया गया था। अचानक बढ़े प्रदूषण ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्धारित मानकों के अनुसार 201 से 300 के बीच एक्यूआई को खराब श्रेणी में रखा जाता है। इस स्तर पर लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से अधिकांश लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
वहीं, दमा, फेफड़ों और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। एक्यूआई के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले कुछ दिनों में वायु गुणवत्ता में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉक्टर मनीष ने बताया कि का कहना है कि एक्यूआई 289 तक पहुंचना स्वास्थ्य के लिहाज से चिंता का विषय है। इस स्तर पर लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से अधिकांश लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
अस्थमा, हृदय और फेफड़ों के मरीजों के लिए जोखिम अधिक है। बच्चों और बुजुर्गों को भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। डॉक्टर ने सलाह दी कि सुबह और शाम प्रदूषण अधिक होने पर खुले में अनावश्यक गतिविधियों से बचें। सांस लेने में परेशानी, खांसी या सीने में जकड़न होने पर चिकित्सकीय परामर्श लें। साथ ही, पहले से सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित मरीज अपनी दवाएं नियमित लेते रहें।

अभी लगी है ग्रेप 1 की पाबंदी
ग्रैप-1 के नियमों के तहत निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण, सड़कों की नियमित सफाई और पानी का छिड़काव अनिवार्य है। खुले में कचरा और पत्तियां जलाने पर रोक रहती है। निर्माण सामग्री और मलबे को ढककर रखना होता है। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच और पीयूसी प्रमाणपत्र की सख्ती से जांच की जाती है। होटल और रेस्टोरेंट में तंदूर के लिए कोयले व लकड़ी के इस्तेमाल पर रोक रहती है। डीजल जनरेटर के संचालन पर भी निर्धारित मानकों के अनुसार नियंत्रण किया जाता है।

प्रशासन के साथ आमजन की भागीदारी भी जरूरी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी निपुण गुप्ता ने ने शहरवासियों से अपील की है कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में प्रशासन का सहयोग करें। खुले में कूड़ा, पत्तियां और अन्य अपशिष्ट न जलाएं। निर्माण स्थलों पर धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव करें और निर्माण सामग्री को ढककर रखें। वाहनों की नियमित जांच करवाएं तथा पीयूसी प्रमाणपत्र जरूर बनवाएं। अनावश्यक रूप से वाहनों का इस्तेमाल करने से बचें और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन के साथ आमजन की भागीदारी भी जरूरी है।
विज्ञापन


एक्यूआई का स्तर और स्वास्थ्य पर प्रभाव
0-50 : अच्छा, स्वास्थ्य पर न्यूनतम प्रभाव।
51-100 : संतोषजनक, संवेदनशील लोगों को सांस लेने में मामूली परेशानी।
101-200 : मध्यम, फेफड़ों, दमा और हृदय रोगियों को सांस संबंधी परेशानी।
201-300 : खराब, लंबे समय तक संपर्क में रहने पर अधिकांश लोगों को सांस लेने में परेशानी।
301-400 : बहुत खराब, लंबे समय तक संपर्क से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा।
401-500 : गंभीर, स्वस्थ लोगों पर भी असर और पहले से बीमार लोगों की स्थिति बिगड़ने का खतरा।

दिन : एक्यूआई
2 नवंबर 289
1 नवंबर 152
31 अक्तूबर 47
31 अक्तूबर 57
30 अक्तूबर 60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें