संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। गांव मनेठी स्थित उपतहसील में एम्स संघर्ष समिति का धरना वीरवार को श्योताज सिंह की अध्यक्षता में 25वें दिन में जारी रहा। इस दौरान मांग की गई कि माजरा एम्स का शिलान्यास करके निर्माण कार्य तुरंत शुरु किया जाए और देश के अन्य 11 निर्माणाधीन एम्स की भांति ही माजरा एम्स के लिए भी एमबीबीएस की क्लास लगाई जाए। वक्ताओं में मुख्य रूप से कर्नल राजेंद्र सिंह, शंकर, भूप सिंह, बीडी यादव, अमर सिंह, सूबेदार दिल बाग सिंह, मास्टर दया राम, मास्टर दया नंद सत्यप्रकाश कुकु, रामस्वरूप रहे। धरने पर तुला राम, सांवल राम माजरा, नंदराम, महाबीर पंच, जय दयाल, याद राम, उमेश, बलवंत पंच, डाक्टर नरेंद माजरा, गिंदौर देवी, राजबाला, रेखा, मथुरा, संतोष, कमला, संतरा सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। धरने का मंच संचालन बाबु कैलाश ने किया और ओमप्रकाश सेन ने सभी का स्वागत किया।