कुंड। मनेठी स्थित उपतहसील कार्यालय में एम्स संघर्ष समिति का धरना प्रधान श्योताज सिंह की अध्यक्षता में 87वें दिन भी जारी रहा। इसका संचालन कार्यकारी अध्यक्ष बाबू कैलाश चंद ने किया।
एम्स संघर्ष समिति के वक्ताओं ने कहा कि धरने का 86 दिन पूरे होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एम्स संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर 15 जनवरी तक माजरा एम्स का शिलान्यास करने की बात कही है, हम उसका स्वागत करते हैं, परंतु एम्स संघर्ष समिति शिलान्यास होने तक अपना आंदोलन जारी रखेगा। 2 जनवरी को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक गांव-गांव स्तर पर धरना दिए जाएंगे। इसके लिए व्यापक तैयारी चल रही है। धरने को मुख्य रूप से समिति के प्रवक्ता कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, ओमप्रकाश सैन, मोहिंद्र सिंह खोल, रामस्वरूप सिंह अहरोदिया, बीडी यादव, मास्टर लक्ष्मण सिंह, अमर सिंह राजपुरा, भारत मास्टर, देशराज, सत्यपाल गोयल, सूबेदार दिलबाग सिंह, बिजेंद्र सिंह, भूप सिंह आर्य, यादराम मास्टर, ओमप्रकाश मंडन, छाजूराम, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।