संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा का संचालन 6 जनवरी से किया जाएगा। उक्त जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने दी है।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवा 6, 7, 13, 14, 20, 21, 25, 26, 27 व 28 जनवरी को (10 ट्रिप) रेवाड़ी से सुबह 11.40 बजे रवाना होकर दोपहर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 6, 7, 13, 14, 20, 21, 25, 26, 27 व 28 जनवरी को (10 ट्रिप) रींगस से दोपहर 15.00 बजे रवाना होकर शाम 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।