कॉलेज में पहुंचने पर ऊषा रुस्तगी को सम्मान देतीं प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। किशन लाल पब्लिक कॉलेज में रेड रिबन क्लब की ओर से एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जरा सी गलती नामक शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की सदस्य एवं कॉलेज प्रबंधन समिति की कोषाध्यक्ष ऊषा रुस्तगी ने कहा कि थोड़ी-सी लापरवाही भी जीवन को गंभीर संकट में डाल सकती है। सही जानकारी और सावधानी से एड्स से बचाव संभव है।
प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने कहा कि आज के समय में युवाओं को ऐसे संवेदनशील विषयों पर वैज्ञानिक और सही जानकारी होना बेहद जरूरी है।
कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल और सचिव अरविंद गुप्ता ने आयोजन की सराहना की। रेड रिबन क्लब की प्रभारी डॉ. किरण बाला व डॉ. दिव्या ने क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।