एड्स जागरूकता कार्यक्रम में एकजुट विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
- फोटो : सविता समाज के जिलाध्यक्ष डा.निर्दोष कुमार नंदा,संतोष सेन,सतेंद्र पार्षद,राहुल व अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली में युवा रेडक्रॉस एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. लाज कौशल ने कहा कि एड्स एक गंभीर बीमारी है लेकिन जागरूकता के माध्यम से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से सुरक्षित जीवनशैली अपनाने, सही जानकारी प्राप्त करने और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का आह्वान किया। संयोजक प्रतिभा चौधरी ने कहा कि एड्स के प्रति भय और भेदभाव को खत्म करना जरूरी है। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन रेनू यादव, अंजलि यादव व डॉ. मोनिया ने किया। मौके पर ओम प्रकाश, मंजीत सिंह, नागेश कुमार, संजीव कुमार, त्रिदेव, डॉ. संध्या, जसवंत जाखड़ और हंसराज सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।