फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में फसलों के अवशेष जलाए तो होगी कार्रवाई

Fri, 21 Oct 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में फसलों के अवशेष जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई होगी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए इस पर सख्ती दिखाई है और जिला स्तर पर कमेटी बनाकर लगातार निगरानी के करने के आदेश जारी किए गए हैं। ये जानकारी उपायुक्त डा. यश गर्ग ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फसलों के अवशेष जलाने से प्रदूषण फैलता है। आगजनी की घटनाएं बढ़ती हैं और धुएं के कारण सड़क हादसे भी होते हैं। सरकार ने इसकी निगरानी के लिए रेवाड़ी जिला में जिला स्तरीय व उपमंडल स्तरीय कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। जिला स्तरीय कमेटी बैंक में एनवायरमेंट कंपनसेशन अकाऊंट रेवाड़ी नाम से खाता खुलवाएगी, जिसमें जुर्माना की राशि जमा करवाई जाएगी।

इस राशि का प्रयोग जिला रेवाड़ी के वातावरण संरक्षण हेतु किया जाएगा। जिला स्तरीय कमेटी में उपायुक्त रेवाड़ी, पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी, जिला राजस्व अधिकारी रेवाड़ी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रेवाड़ी, उप कृषि निदेशक रेवाड़ी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण रेवाड़ी, जिला शिक्षाधिकारी रेवाड़ी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी व जिला सूचना एवं जनसपर्क अधिकारी रेवाड़ी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


जबकि उपमंडल स्तरीय कमेटी में एसडीएम, डीएसपी, तहसीलदार-उप तहसीलदार, बीडीपीओ-समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी, उपमंडल कृषि अधिकारी, एआईपीआरओ व उपमंडल शिक्षाधिकारी को शामिल किया गया है। उक्त कमेटियों के अधिकारी अपने-अपने विभागों के माध्यम से क्षेत्र में निगरानी रखेंगे और फसल के अवशेष जलाने वालों की रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें