फोटो : 06मस्तापुर गांव में आयोजित मेघवाल उत्थान समिति की साप्ताहिक बैठक। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। मेघवाल उत्थान समिति की साप्ताहिक बैठक का आयोजन जाटूसाना ब्लॉक के मस्तापुर गांव में किया गया। बैठक की अध्यक्षता कैप्टन रगबीर मस्तापुर ने की। सचिव भूपेंद्र शेखपुर ने मंच का संचालन करते हुए बताया कि इस अवसर पर मेघवाल उत्थान समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर संरक्षक वेदप्रकाश मेघवाल ने बताया कि सभी ने समाज में हो रही जागृति को लेकर मेघवाल उत्थान समिति की सराहना की। सभी ने मेघवाल शब्द और अनुसूचित जाति में मेघवाल को अपनाने पर सहमति जताई। इस दौरान कहा कि आगे भविष्य में सर्व समाज में अपने आप को मेघवाल कहकर ही संबाेधित करें।
इस अवसर पर अध्यक्ष सूरजभान एवं शिक्षाविद अशोक मेघवाल ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जातीय चौपाल को हरिजन चौपाल की जगह मेघवाल चौपाल नाम लिखा जाए। यह भी निर्णय लिया गया कि जाटूसाना ब्लॉक में सभी गांवों का दौरा कर जल्द ही मेघवाल उत्थान समिति बड़ा ब्लॉक स्तरीय मेघवाल महासम्मलेन का आयोजन किया जाएगा।
बैठक के आयोजक अनिल मास्टर एवं ग्राम मस्तापुर का समिति की तरफ से धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर संरक्षक वेदप्रकाश, अध्यक्ष सूरजभान, सचिव भूपेंद्र शेखपुर, प्रवक्ता अशोक मेघवाल, राहुल अध्यापक, सुनील सरपंच ,लालचंद फोरमैन, रमेशचंद, रूडाराम व काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।