फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अग्निवीरों के शहीद होने पर मिलेगी 1 करोड़ की अनुग्रह राशि

Wed, 07 May 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। युद्ध में अग्निवीर सैनिकों के शहीद होने पर उनके परिवारों को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि और हरियाणा के वीरता व विशिष्ट पुरस्कार विजेताओं को एकमुश्त नकद पुरस्कार देने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति प्रदान की है।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राज्य सरकार युद्ध में शहीद हुए डिफेंस और पैरामिलिट्री फोर्स के सैनिकों के परिवारों को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करती है। अब अग्निवीरों को भी यह लाभ देने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2022 में केंद्र सरकार ने चार वर्ष की अवधि के लिए तीनों सेवाओं (सेना, नौसेना और वायु सेना) में अग्निवीर (अधिकारी रैंक कैडर से नीचे) के रूप में पुरुष और महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना शुरू की थी। अग्निपथ योजना के तहत, चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के अग्निवीर के रूप में नामांकित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निवीरों का पहला बैच अगस्त 2023 में सशस्त्र बलों में शामिल हुआ था। अब तक पिछले दो वित्तीय वर्षों, 2022-23 और 2023-24 में हरियाणा के सभी जिलों से कुल 5120 अग्नि वीरों की भर्ती हुई थी। इसके अलावा 2024-25 के दौरान, हरियाणा से लगभग 2000 अग्नि वीरों की भर्ती हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें