फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 से 25 नवंबर तक भिवानी में चार जिलों के अग्निवीरों की होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के तहत 12 से 25 नवबंर तक भीम स्टेडियम, भिवानी (हरियाणा) में चार जिलों से अग्निवीर को भर्ती करने के लिए रैली आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी भर्ती चिकित्सा अधिकारी मेजर विष्णु प्रसाद ने बताया कि हरियाणा के भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में अग्निवीर भर्ती किए जाएंगे। इनमें जनरल ड्यूटी (सभी शस्त्र), अग्निवीर तकनीकी (सभी शस्त्र), अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी (सभी शस्त्र), अग्निवीर ट्रेड्समैन 10 वीं पास (सभी शस्त्र) और अग्निवीर ट्रेड्समैन 8 वीं पास (सभी शस्त्र) श्रेणियो के लिए यह भर्ती होगी ।
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आगामी रैली की चिकित्सा परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी बीमारी के लिए खुद को चिकित्सकीय जांच करवाएं और कानों से मोम हटा दें। विभिन्न हृदय रोगों और सांस की बीमारियों से पीड़ित उम्मीदवारों को रैली में भाग नहीं लेने की सलाह दी जाती है। शरीर के किसी भी हिस्से पर स्थायी टैटू वाले किसी भी उम्मीदवार को (अर्थात कोहनी से कलाई तक और बाहरी हाथ का हिस्से को छोड़ कर, रैली में भाग नहीं लेने की सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा कि अग्रिवीर आर्मी रैली की प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है तथा अभ्यर्थी को इसके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुड़ने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें