बावल। गांव खंडोडा निवासी सरिता देवी ने बताया कि उसने बनीपुर चौक के पास सरिता कैरियर के नाम से टांसपोर्ट किया हुआ है। इसमें मेवात जिले के गांव पुहाना निवासी को चालक के तौर पर रखा था। ड्राइवर ने गाड़ी में सामान लोड कर निर्धारित स्थान मानेसर पर उतार दिया, इसके बाद ड्राइवर को फोन करने पर उसने गाड़ी वापस लाने से मना कर दिया। पीड़िता ने बावल थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।