फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लापता व्यापारी के नहीं मिलने तक तक हड़ताल पर रहेंगे आढ़ती

Thu, 20 Feb 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। अनाज मंडी ​स्थित मंदिर में बैठक में उप​स्थित मंडी के आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर की नई अनाज मंडी में रहने वाले व्यापारी अंकित गुप्ता को पुलिस पांच दिन बाद भी नहीं तलाश पाई। इसको लेकर आढ़तियों में रोष है। बुधवार को अनाज मंडी स्थित मंदिर में हुई बैठक में आढ़तियों ने लापता व्यापारी के नहीं मिलने तक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है।
आढ़तियों का आरोप है कि लापता व्यापारी अन्य लोगों का करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया जिसकी शिकायत पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग तक नहीं मिला है। आढ़तियों ने कहा कि जबतक पुलिस व्यापारी की बरामदगी नहीं करेगी तबतक नई अनाज मंडी के आढ़ती अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि वह अपनी फसल मंडी में लेकर ना आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अनाज मंडी व्यापारियों को प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मयंक गुप्ता से मिला था और व्यापारी को शीघ्र खोज कर लाने का आश्वासन दिया था। वहीं, डीएसपी मुख्यालय डॉक्टर रविन्द्र कुमार ने व्यापारी अंकित गुप्ता के बारे में व्यापारियों से जानकारी ली। रविन्द्र कुमार ने व्यापारियों को शीघ्र पड़ताल करने के लिए विश्वास दिलाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें