फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फसल उठान में तेजी लाएं एजेंसियों

Thu, 04 Apr 2024 09:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर स्थित अनाज मंडी में अधिकारियों से बातचीत करते डीसी राहुल हुड्डा। स्त्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी राहुल हुड्डा वीरवार को शहर स्थित अनाज मंडी का जायजा लेने पहुंचे। मंडी में किसानों के लिए किए गए प्रबंधों काे देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि फसल खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे फसल उठान कार्य में तेजी लाएं।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, बिजली, छाया, गेट पास सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने बारे भी जरूरी निर्देश दिए हैं। बता दें कि अमर उजाला में प्रमुखता से किसानों को हो रही समस्या और सरसों का उठान धीमा होने को लेकर 1,33,711 क्विंटल का उठान होना बाकी शीर्षक से वीरवार को खबर छपी थी। डीसी ने संज्ञान लेते हुए खुद मंडी का जायजा लिया।

डीसी किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि मंडी में फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मंडी में डीसी ने फसल में नमी की मात्रा की भी जांच की। बताया कि जिले में हैफेड, वेयर हाउस, खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा निर्धारित नमी से ऊपर की फसल की खरीद की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की पूरी व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी विकास यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

रेवाड़ी। शहर स्थित अनाज मंडी में अधिकारियों से बातचीत करते डीसी राहुल हुड्डा। स्त्रोत : डीपीआरओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें