धारूहेड़ा। पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाकिया निवासी बिजेंद्र ने बताया कि मंगलवार को वह अपने ही गांव के एक सीएससी पर फसल का पंजीकरण करवाने के काम से गया था। वहां पर साइट डाउन होने के चलते वह दुकान में बैठा हुआ था। थोड़ी देर बाद जैसे ही उसने सीएससी संचालक को अपने कागजात दिए तभी वहां उसी के गांव में रहने वाले संजय ने आकर संचालक से उसके काम को ना करने के लिए बोला। जब बिजेंद्र ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। फिलहाल धारूहेड़ा थाना ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद