फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हादसे के बाद राहगीरों ने चालक को केबिन से निकाला

Fri, 21 Aug 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर शुक्रवार की सुबह ट्रॉला और कैंटर की टक्कर में कैंटर चालक केबिन में फंस गया। राहगीरों ने दूसरे ट्रक की मदद से कैंटर को पीछे खींचकर चालक को बाहर निकाला। घायल को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट पंकज राव ने बताया कि दोनों वाहन जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक टक्कर की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर कैंटर चालक केबिन में फंसा मिला। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
पंकज राव ने आरोप लगाया कि ट्रॉले पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे। उन्होंने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, ताकि रात के समय होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें