फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Thu, 09 Jul 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र स्थित वैक्सीन बनाने वाली दवा की एक कंपनी के मशीन में बुधवार सुबह आग लग गई। सूचना पाकर धारूहेड़ा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


दवा बनाने वाली कंपनी में बुधवार को कार्य करते समय अचानक एक मशीन में आग लग गई। कर्मचारी ने अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेज होने पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर धारूहेड़ा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई।

कर्मचारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंपनी के निदेशक विनय कुमार ने बताया कि आग से मशीनों और उपकरणों को काफी नुकसान पहुंचा है। आग किन कारणों से लगी, यह अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें