संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में पांचवें चरण में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकते हैं।
दाखिला के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज 10वीं और 12वीं की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासबुक (आधार से लिंक), पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी, जाति प्रमाणपत्र, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, छह माह से कम पुराना चरित्र प्रमाण पत्र और चालू वर्ष का इनकम सर्टिफिकेट की दो-दो फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
सभी दस्तावेजों की जांच और निर्धारित फीस जमा करने के बाद ही दाखिला मान्य माना जाएगा। निदेशालय की ओर से अब तक चार चरणों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, लेकिन जिले के कई आईटीआई संस्थानों में अभी भी सीटें खाली हैं। खासतौर पर शहर की महिला आईटीआई और बाल आईटीआई संस्थान में अधिकांश सीटें रिक्त हैं।
छात्रों की मदद के लिए हेल्प डेस्क : दाखिला प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सभी आईटीआई संस्थानों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं, जहां अभ्यर्थी दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
-
महिला आईटीआई में सीटों की स्थिति
ट्रेड - कुल सीटें खाली सीटें
कटाई एवं सिलाई 4010
कढ़ाई एवं सुई कार्य40 17
ड्रेस मेकिंग 4025
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 40-19
कॉस्मेटोलॉजी 48 39
इलेक्ट्रिशियन 208
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक2416
-
बाल आईटीआई में सीटों की स्थिति
ट्रेड - कुल सीटें खाली सीटें
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक48 16
इलेक्ट्रिशियन डुअल एच 20 1 1
इलेक्ट्रीशियन 405
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक245
फिटर402
हाउस कीपर2424
मशीनिस्ट207
प्लंबर 4835
टर्नर 208
वेल्डर डुअल एच4024
वायरमैन 202
मैकेनिक (मोटर वाहन) 242
मैकेनिक इलेक्ट्रिक वाहन2410
पैलिटर जनरल डुअल एच 2018
शीट मेटल वर्कर डुअल एच 2020
स्टेनोग्राफर सहायक (हिंदी) 2416
स्टेनोग्राफर एससीवीटी (हिंदी) 2423
तकनीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम4842
टूल और डाई मेकर डुअल एच2423
रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग तकनीशियन 489
शीट मेटल वर्कर डुअल एच एनसीवीटी 2019
वर्जन
आईटीआई संस्थानों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 22 अगस्त तक नए सिरे से आवेदन कर सकेंगे।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला आईटीआई संस्थान, रेवाड़ी।