फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एचटेट के बाद जाम ने अभ्यर्थियों-नागरिकों की परीक्षा ली

Sun, 03 Dec 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
परीक्षा संपन्न होने के बाद बाहर जाते और दूसरी पाली के लिए प्रवेश करके अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में रविवार को दो पालियों में एचटेट का आयोजन किया गया। इस दौरान लेवल-1 की परीक्षा के लिए 3164 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था, लेकिन 2833 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं, 331 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान दोनों पालियों की परीक्षाएं खत्म होने पर शहर के कई स्थानों पर जाम लग गया। इससे अभ्यर्थियों आैर नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

लेवल 2 की परीक्षा के लिए 7346 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इस दौरान 6825 उपस्थित और 521 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा प्रात: कालीन सत्र में 10 से 12:30 बजे तक एवं लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा सायं कालीन सत्र में 3 से 5:30 बजे तक संचालित करवाई गई। रविवार को भी कई अभ्यर्थी ऐसे थे जिनके जूते चेक करके उनको अंदर प्रवेश दिया गया। वहीं, महिला अभ्यर्थियों का आभूषण उतारने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। फिलहाल शनिवार और रविवार दोनों दिनों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न हुई हैं।
विज्ञापन


कई अभ्यर्थियों को 2:40 पर नहीं मिली एंट्री : परीक्षा केंद्र में डेढ़ घंटे पहले एंट्री मिल रही थी वहीं, कुछ अभ्यर्थी ऐसे थे जो 2:40 पर परीक्षा केंद्र में पहुंचे और एंट्री करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

उनकी एंट्री ही नहीं हो सकी। अभ्यर्थियों का कहना था कि 1 घंटे पहले भी एंट्री हो सकती थी। मगर ऐसा नहीं किया।

इससे काफी निराशा हुई। ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक थी जिन्हें वापस लौटना पड़ा।

मां को खोजता रहा बच्चा

परीक्षा केंद्र के बाहर ऐसे लोगों की भी संख्या काफी अधिक थी जो अपने बच्चों को संभाल रहे थे। एक महिला अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए गई थी। पति छोटे बच्चे को काफी देर तक संभालता रहा। मगर बच्चा अपनी मां को ही ढूंढ रहा था। मनोज ने बताया कि वह अपनी पत्नी को परीक्षा दिलाने के लिए लाया है। परीक्षा खत्म होने के बाद ही बच्चा अपनी मां से मिल पाएगा। बच्चे को संभालने में काफी मशक्कत हुई।
विज्ञापन


अहीर कॉलेज के बाहर लगा लंबा जाम

दोपहर के समय अहीर कॉलेज के बाहर लंबा जाम भी देखने को मिला। जैसे ही परीक्षा देकर अभ्यर्थी बाहर आए। इस दौरान जाम इतना लंबा लग गया कि लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नाई वाली चौक पर भी इसी प्रकार की स्थिति थी। जाम लगने की वजह से लोग काफी परेशान थे। जाम में डायल 112 की भी गाड़ी फंसी हुई थी।

तीनों चरणों में हुई परीक्षा

कुल आवेदन 15004
उपस्थित हुए 13831
अनुपस्थित 1173
परीक्षा केंद्र 24
-

एचटेट लेवल 1

कुल आवेदन 3164
उपस्थित हुए 2833
अनुपस्थित 331

एचटेट लेवल 2

कुल आवेदन 7346
उपस्थित हुए 6825
अनुपस्थित 521

-

परीक्षा केंद्र कुल अभ्यर्थी उपस्थित अनुपस्थित (लेवल 2)

अहीर कॉलेज 216 196 20

अहीर कॉलेज नाईवाली 310 287 23

अरावली इंटरनेशनल स्कूल 310 287 23

कैम्ब्रिज स्कूल 310 286 24

दिल्ली पब्लिक स्कूल 310 290 20

केएलपी कॉलेज 310 289 21

केएलपी कॉलेज, दिल्ली रोड 310 292 18

सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल 310 289 21

सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल, नारनौल रोड 310 285 25

आरपीएस स्कूल 310 294 16

राव पहलाद सिंह स्कूल 310 290 20

आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज 310 282 28

ऋषि पब्लिक स्कूल 310 283 27

सोमानी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट,
310 277 33
सूरज एसआर स्कूल 310 285 25

यदुवंशी शिक्षा निकेतन 310 285 25

यदुवंशी शिक्षा निकेतन, पतुड़ी रोड 310 293 25

स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल 310 297 13

गुरुकुलम स्कूल 310 283 27

यूरो इंटरनेशनल स्कूल 310 298 12

माता राज कौर संस्थान 310 285 25

माता राज कौर कॉलेज 310 288 22

माउंट हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल 310 288 521



परीक्षा केंद्र कुल अभ्यर्थी उपस्थित अनुपस्थित (लेवल 2)

सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल 310 285 25

सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल नारनौल रोड 310 290 20

सोमानी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट,

114 106 8

सूरज एसआर स्कूल 260 236 24

यदुवंशी शिक्षा निकेतन 310 277 33

यदुवंशी शिक्षा निकेतन, पतुड़ी रोड 310 278 32

स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल 310 276 34

गुरुकुलम स्कूल 310 283 27

माता राज कौर संस्थान 310 260 50

माता राज कौर कॉलेज 310 263 47

माउंट हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल 310 279 31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें