रेवाड़ी। एक अप्रैल को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवा भी अपना वोट बनवा सकते हैं। वोट बनते ही मतदाता सूची में नाम शामिल हो जाएगा। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि लोकसभा चुनाव नामांकन की तारीख 29 अप्रैल है, इससे एक दिन पूर्व तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर अपने मोबाइल फोन से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए फार्म छह के साथ जन्म प्रमाण और रिहायशी प्रमाण अपलोड करने होंगे। अपने बीएलओ, निकट के चुनाव कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है या फिर वोटर हेल्पलाइन एप पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।