रेवाड़ी। दिल्ली में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव हो गया। इसके चलते दिल्ली जाने वाले मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। इसको लेकर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। दिल्ली जाने वाले वाहन चालक इफको चौक से यू-टर्न लेकर एमजी रोड के रास्ते आया नगर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं।
इससे शिव मूर्ति के पास जलभराव वाले मार्ग से बचा जा सकेगा। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। संवाद