फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट से मिली सीख को जीवन शैली में अपनाए : तंवर

Wed, 04 Sep 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 02रेवाड़ी। सीहा स्कूल में चल रहे कब मास्टर बेसिक प्रशिक्षण शिविर का दृश्य। स्रोत : स्क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्काउट एवं गाइड्स के चार दिवसीय जिलास्तरीय कब मास्टर बेसिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी संतोष तंवर ने कहा कि प्रशिक्षुओं से कहा कि स्काउट से मिली सीख को जीवन शैली में अपनाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की। डीओसी अमित कुमार ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई। मास्टर ट्रेनर बिजेंद्र सिंह और महावीर सिंह ने कब बेसिक ट्रेनिंग को मोगली की कहानी, कब ग्रीटिंग, फ्लैग सेरेमनी, एडवांसमेंट ऑफ कब मास्टर, शेरखान डांस और भालू डांस जैसी गतिविधियों के माध्यम से शिविर को बेहद रोचक एवं प्रेरक बना दिया। इसमें शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह ने संचालन किया। मौलिक मुख्य अध्यापक राजकुमार, स्टाफ सचिव यशपाल आर्य, शशि कपूर तथा प्रदीप चौहान ने विभिन्न प्रभार संभाले। शिविर के संयोजक डीओसी अमित कुमार ने बताया कि इस कैंप के समापन पर 5 सितंबर को रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें