संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। थाना जाटूसाना पुलिस ने मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव भुरथला निवासी मूलचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दानपात्र से चोरी किए गए 5 हजार रुपये व वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है।
गांव बालधन कलां निवासी ओमकार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके गांव के साथ लगते गांव बहोतवास भोंदू की सीमा पर श्याम बाबा का मंदिर है। 25 जुलाई की रात्रि को कोई व्यक्ति मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी करके ले गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जाटूसाना में चोरी का मामला दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में एक आरोपी गांव भुरथला निवासी मूलचंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दानपात्र से चोरी किए गए 5 हजार रुपये व वारदात में प्रयोग की गई बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।