फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के आदर्श अपनाकर परिवारों में अच्छे संस्कारों का करें निर्माण : दिनेश

Sun, 08 Nov 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान अति​​थियों का स्वागत करते संस्था सदस्य। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से दिवाली के उपलक्ष्य में आशियाना वृद्धाश्रम में संगोष्ठी हुई। इसमें संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि श्रीराम के आदर्श अपनाकर परिवारों में अच्छे संस्कारों का निर्माण करना चाहिए।
विज्ञापन

वृद्धाश्रम के प्रधान दिनेश राजपाल, शिक्षाविद प्रो. सीएल सोनी, चिकित्सक डॉ. आत्मप्रकाश यादव और संस्था संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि 14 वर्ष के वनवास के बाद प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में दीप जलाकर उनका स्वागत किया जाता है।
दिवाली पर भगवान राम की सच्चे मन से पूजा करने के साथ उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए। स्वच्छता, सदाचार और परोपकार से ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन

समाजसेवी रमेश सचदेवा, दयाराम आर्य और जतिन सैनी ने संयुक्त परिवारों की महत्ता बताते हुए बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने और आपसी सम्मान व सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। भजन गायिका सोनिया पोपली और पर्यावरणविद् सोनिया कपूर ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।
जियाना भारद्वाज ने कविता सुनाई, जबकि दयाराम आर्य ने योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस अवसर पर अजय भारद्वाज, सत्यव्रत शास्त्री, राजेंद्र सिंह यादव, सुनीता नंदवानी और रामरतन यादव को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों को धार्मिक चित्र और स्वर्ण पदक भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें