फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईटीआई में रिक्त सीटों पर चल रही दाखिले की प्रक्रिया

Mon, 19 Aug 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंड। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुंड-मनेठी में चल रहे 14 ट्रेड में कुल 484 सीट हैं। संस्थान में प्रथम चरण की दाखिला प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब रिक्त सीट पर ऑन स्पॉट दाखिले की प्रक्रिया 23 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी को मेरिट कार्ड संस्थान में जमा करना होगा और मूल प्रमाण पत्रों के साथ संस्थान में आना होगा। कागजातों की जांच पड़ताल करने के बाद मेरिट के आधार पर रिक्त सीट पर दाखिला लिया जाएगा। प्राचार्य रविन्द्र कुमार ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार संस्थान में रिक्त सीटों के प्रति 23 अगस्त तक ऑन स्पॉट दाखिला ले सकता है। जो विद्यार्थी दाखिले के बाद संस्थान में रिपोर्ट नहीं करते हैं और गैरहाजिर चल रहे हैं, उनका नाम संस्थान से काटने के बाद रिक्त हुई सीट पर दाखिले लिए जा रहे हैं। बताया कि आईटीआई कुंड मनेठी में 484 सीट हैं। रिक्त हुई सीट पर 23 अगस्त तक ऑन स्पॉट दाखिला लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें