फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चिकित्सकों की हड़ताल,बिना इलाज लौटे मरीज

Sun, 18 Aug 2024 04:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 13रेवाड़ी। मॉडल टाउन ​स्थित बाल भवन के सामने धरने पर बैठे आईएमए के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के खिलाफ शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर निजी चिकित्सक हड़ताल पर रहे।
चिकित्सकों ने बाल भवन में एकत्रित होकर धरना दिया और चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की। चिकित्सकों की हड़ताल के चलते निजी अस्पतालों में पहुंचे मरीजों का इलाज नहीं हो सका। हालांकि गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों का डॉक्टरों ने इलाज किया।
विज्ञापन

मरीज राजेश, सुनील, विकास ने बताया कि वह इलाज के लिए माडल टाउन स्थित निजी अस्पताल में गए थे। वहां चिकित्सकों की हड़ताल का बोर्ड लगा हुआ था। ओपीडी में कोई भी डाक्टर मौजूद नहीं था काफी परेशानी हुई। जिले के निजी अस्पतालों में करीब 5 हजार से अधिक लोग सामान्य दिनों में इलाज के लिए पहुंचते हैंं। वहीं, शनिवार के दिन ओपीडी की संख्या 2000 के करीब दर्ज की जाती है लेकिन निजी चिकित्सकों की हड़ताल के चलते मरीजों को परेशान होना पड़ा।
आईएमए के प्रधान डॉक्टर डॉ. दीपक ने बताया कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर की बर्बरता के साथ हत्या कर दी गई। इसके विरोध में पूरे हरियाणा में मेडिकल सेवाएं प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांग मृतका के परिजनों को न्याय दिलाना है।
सरकार सीबीआई की फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाए और जल्द न्याय दिलवाए। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि अस्पतालों के अंदर डॉक्टर और स्टाफ की सुरक्षा की जाए। केंद्र सरकार अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा के लिए हिंसा रोकथाम कानून बनाए।
विज्ञापन

अस्पताल में काम करने वालों की सुरक्षा निर्धारित की जाए तथा रेजिडेंट डॉक्टर्स को भी सुरक्षा दी जाए। इस दौरान डॉक्टर नीरज यादव, डॉक्टर सिद्धार्थ यादव, डॉक्टर सुमित्रा यादव, डॉक्टर नीलम यादव, डॉक्टर अनिल यादव, डॉक्टर संजय अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें