फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एडीजीपी ने भिवाड़ी में प्रोग्रेस रिपोर्ट और पेंडिंग मामलों की समीक्षा की

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते एडीजीपी रूपिंदर सिंह। संवाद - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। जयपुर से अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (आर्म्ड बटालियन एवं एसडीआरएफ) रूपिंदर सिंह वीरवार को भिवाड़ी में वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले दोपहर करीब 12 बजे एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया और सभी कर्मचारियों से मिलकर फीडबैक लिया।
विज्ञापन

दोपहर 3 बजे एसपी कार्यालय में भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण, एएसपी अतुल साहू, डीएसपी कैलाश चौधरी तथा सभी थानाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की गई।
मीटिंग में प्रत्येक थाने में दर्ज अपराधों, उनकी प्रोग्रेस रिपोर्ट और पेंडिंग मामलों की विस्तृत समीक्षा हुई। एडीजीपी रूपिंदर सिंह ने थानाधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवादियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए, सभी शिकायतें तुरंत दर्ज की जाएं और थानों में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखा जाए। पेंडिंग मामलों को शीघ्र निपटाने के सख्त निर्देश दिए गए।
एडीजीपी ने भिवाड़ी को हरियाणा और मेवात क्षेत्र से सटा हुआ बताते हुए साइबर क्राइम पर विशेष चिंता जताई। उन्होंने बताया कि इसी को ध्यान में रखकर अलग से साइबर थाना स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

पुराने कर्मचारियों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि साइबर अपराधियों को जल्दी ट्रेस किया जा सके। साथ ही जिले के लिए नई भर्तियां हुई हैं, जो ट्रेनिंग पर हैं। आने वाले 7-8 महीनों में भिवाड़ी पुलिस में नौकरियों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें