रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि आज समाज में नशा एक भयानक बीमारी के रूप में पनप रहा है। नशा ने ज्यादातर युवा वर्ग को अपनी चपेट में लेकर उनका शारीरिक व मानसिक पतन कर रहा है। कार्यक्रम प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पेंटिग, पोस्टर मेकिंग, निबंध एवं स्लोगन लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कक्षा वर्ग 6 से 8 में पेंटिंग प्रतियोगिता में यशिका प्रथम, नताशा द्वितीय तथा काजल तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम, डिंपी द्वितीय तथा प्रीति तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सुकन्या प्रथम, रिया द्वितीय तथा उमा भारती तृतीय स्थान पर रही। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम, कीर्ति द्वितीय तथा दीप्ति तृतीय स्थान पर रही।
कक्षा वर्ग 9 से 12 में पेंटिंग प्रतियोगिता में शिवि प्रथम, प्रिया द्वितीय तथा भावना तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, सीमा द्वितीय तथा भावना तृतीय स्थान पर रही। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कीर्ति शर्मा प्रथम, ज्योति द्वितीय तथा प्रिया तृतीय स्थान पर रही। हास्य कवि हलचल हरियाणवी ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए पुरस्कृत किया। उन्होंने कविता के माध्यम से नशे पर प्रहार करते हुए विद्यार्थियों से नियमित रूप से योग और प्राणायाम को अपनाकर नशे जैसी बुराई से दूर रह कर राष्ट्र निर्माण की अपील की। इस अवसर पर प्रवक्ता विक्टोरिया, अध्यापिका मंजूलता, पूनम देवी, प्रिया तथा सभी प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित रहे।