फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रहस्यमयी निमोनिया को लेकर बच्चों की 10 दिनों की ऑनलाइन चढ़ेगी हिस्ट्री

Sun, 03 Dec 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। चीन में फैले रहस्यमयी निमोनिया के चलते जिले में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अब जिला नागरिक अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी व पीएचसी की ओपीडी में खांसी, बुखार, सर्दी, जुकाम के जो भी बच्चे आएंगे उन सभी का रिकॉर्ड पी-फार्म पर ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बच्चों की 10 दिनों की हिस्ट्री भी पूछ कर उसे ऑनलाइन चढ़या जाएगा। वहीं, आने वाले दिनों में इनमें से यदि किसी बच्चे में निमोनिया, इन्फ्लूएंजा व सार्स कोविड के लक्षण मिलते हैं तो केस हिस्ट्री होने के तहत उनका उपचार करने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बच्चों के रिकॉर्ड ऑनलाइन करने के बारे में स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

चीन में कई दिनों से बच्चों में रहस्यमयी निमोनिया फैला हुआ है। वहां हालात ज्यादा खराब होने के कारण जिले में समय रहते इसके लिए बचाव के कदम उठाने शुरू हो भी गए हैं। दूसरी तरफ खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन रखा जाएगा। जो संदिग्ध मरीज आएगा, उसका सैंपल लेकर जांच की जाएगी। इस समय सर्दी का मौसम शुरू हो गया है. तीन दिन पहले बूंदाबांदी भी हो चुकी है। दिन में गर्मी व सुबह-शाम सर्दी होने से बच्चे बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम की चपेट में आ रहे हैं विशेषज्ञों की मानें तो निमोनिया वैसे तो आम बुखार की ही तरह है, जिसे एंटी बैक्टीरियल और एंटीबायोटिक दवाओं से कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन तबीयत बिगड़ने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकती है।

चिकित्सक बोले- घबराने की जरूरत नहीं, सावधानी रखें

उधर, सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी हो गई है। किसी को भी इस बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के पास बाल रोग के लिए 12 बेड, 21 एनआईसीयू, 6 वेंटिलेटर्स हैं। इन्फ्लूएंजा के लिए बच्चों की दवाएं मौजूद हैं। बच्चों के टीके भी उपलब्ध हैं। ऑक्सीजन प्लांट 2 नागरिक अस्पताल में और एक-एक बावल और कोसली में हैं। बच्चों की एंटीबायोटिक्स दवा पूर्ण रूप से मौजूद है। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ 3 हैं। साथ ही ईएचआईपी पोर्टल पर रोजाना निगरानी हो रही है। निमोनिया का जो खतरा इस वक्त बच्चों में देखा जा रहा है उसमें ऑक्सीजन की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ती है। आक्सीजन प्लांट 2 नागरिक अस्पताल में और एक-एक बावल और कोसली में हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऑक्सीजन की कोई भी कमी नहीं है। ऑक्सीजन उपलब्ध है। इसके लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


ओपीडी में जांच बढ़ाने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार विभाग के पास बेड, चिकित्सक व दवाइयां पूरी मात्रा में उपलब्ध है। इसी कड़ी में अब विभाग की तरफ से ओपीडी में जांच बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही सांस के मरीजों को दाखिल करने के लिए विशेष हिदायत जारी की गई हैं। वहीं, इस वायरस से संबंधित यदि कोई लक्षण मिलते हैं तो उन्हें होम क्वारंटीन करने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। चिकित्सकाें के अनुसार यह एक निमोनिया के प्रकार की बीमारी है। जिले में अभी तक ऐसा कोई भी केस नहीं मिला है।


कोट

स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जिले में अभी तक फिलहाल ऐसा कोई भी केस नहीं मिला है। रोजाना निगरानी हो रही है।
विज्ञापन


-डॉ अशोक, डिप्टी सीएमओ रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें