रेवाड़ी। एडीसी अनुपमा अंजलि मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए। स्रोत : डीप
रेवाड़ी। एडीसी एवं स्वीप गतिविधियों की जिला नोडल अधिकारी अनुपमा अंजलि ने सोमवार को प्रचार टीम के साथ मतदाता जागरूकता वाहन को लघु सचिवालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एडीसी अनुपमा अंजलि ने मतदाताओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी पात्र मतदाता आने वाली 25 मई को मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि युवाओं सहित वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं को भी मतदान के दिन पूरी सक्रियता के साथ प्रतिभागिता कर अपने घर, गांव और आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करना चाहिए। संवाद