फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर में माल 25 से 35 हजार का और पुलिस ने चालान काट दिया 1 लाख 32 हजार का

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डंपर में 25 से 35 हजार रुपये की कीमत का सामान लादकर ले जा रहे डंपर चालक को नहीं पता था यातायात पुलिस उसका चालान 5 गुने से भी ज्यादा का काट देगी। यातायात पुलिस ने हाईवे पर खडे़ डंपर चालक पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 32 हजार रुपये का चालान काट दिया। अन्य वाहन के चालकों को इस बात की जानकारी हुयी तो उनमें हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जिला पुलिस द्वारा संशोधित मोटर वाहन बिल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। पुलिस की सख्ती से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी सिलसिले में धारूहेड़ा में हाईवे पर खड़े एक ओवरलोड डंपर का चालान एक लाख 32 हजार रुपये का काट दिया गया। जबकि डंपर में भरे माल की कीमत 25 से 35 हजार के आसपास बताई गई है। आरटीए की कार्रवाई से डंपर चालकों में हड़कंप मच गया है।
राजस्थान के जयपुर जिला के शाहपुरा निवासी दिनेश के अनुसार उसका चालक डंपर में डस्ट भरकर कोटपुतली से दिल्ली की ओर जा रहा था। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के समीप आरटीएकी टीम ने डंपर को रुकवा लिया, जिसमें निर्धारित क्षमता से अतिरिक्त माल भरा था। आरटीए द्वारा डंपर का एक लाख 32 हजार रुपये का चालान काट दिया, जबकि गाड़ी में भरे माल की कीमत चालान से कई गुना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें