फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि 2025 : निर्मला को मिला प्रगतिशील किसान सम्मान

Tue, 30 Dec 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
किसान ​निर्मला
विज्ञापन
रेवाड़ी। इस वर्ष दिसंबर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती के उपलक्ष्य में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) हिसार में किसान दिवस के अवसर पर गांव झारौदा निवासी प्रगतिशील किसान निर्मला (38) को सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 42 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया था। इसमें निर्मला का भी नाम शामिल था। उन्हें नई तकनीकों, नवाचारों और टिकाऊ खेती, प्राकृतिक खेती व फसल विविधिकरण के लिए सम्मानित किया गया था।
किसान निर्मला पिछले 10 वर्षों से प्राकृतिक खेती कर रही हैं। निर्मला ने बताया कि वह करीब पांच एकड़ भूमि में सब्जी उत्पादन का कार्य कर रही हैं जिसमें आलू, गोभी, टिंडे, करेला और प्याज प्रमुख हैं। सालाना करीब 10 लाख रुपये की आय हो जाती है जबकि लागत 4 से 5 लाख रुपये के बीच रहती है। 10 से 15 किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दे चुकी हैं और उन्हें सब्जी उत्पादन के गुर सिखाती हैं। इस कार्य में उनके पति बुधराम का भी पूरा सहयोग रहता है और दोनों मिलकर खेती का संचालन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें