रेवाड़ी। सीआईए धारूहेड़ा ने पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को हथियार देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। नूंह के सिकारपुर गांव के मुबारिक उर्फ मुग्गा पर हत्या, आर्म्स एक्ट व नशा तस्करी सहित 11 मामले दर्ज हैं। दो जुलाई की रात साबी रेलवे पुलिया के पास नाकाबंदी की गई थी। बाइक सवार मोहन सोनी और गोविंद उर्फ झम्मन ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हुए और गिरफ्तार कर लिए गए। दो अवैध पिस्तौल, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि हथियार मुबारिक उर्फ मुग्गा से खरीदे थे। सीआईए धारूहेड़ा ने मंगलवार को मुबारिक को गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड में अवैध हथियारों के नेटवर्क की जांच होगी। संवाद