फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बच्चों ने झूले, सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया

Wed, 05 Aug 2026 03:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल ने विद्यार्थियों के साथ हरियाली तीज महोत्सव मनाया। बच्चों ने झूले, मिठाई और सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया। शिक्षाविद राजेंद्र सिंह यादव और युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने तीज को संस्कृति का पर्व बताया। शिक्षाविद विजय शर्मा और प्रो. सी.एल. सोनी ने चाइनीज मांझे के प्रयोग से बचने की अपील की। संस्था के संरक्षक अरुण गुप्ता और सांस्कृतिक सलाहकार संजीव आर्य ने सुरक्षित तीज मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मेधावी बच्चों को साहित्य भेंट किया गया। राजेंद्र सिंह यादव और अरुण गुप्ता ने बच्चों के साथ मिठाई बांटकर अपना जन्मदिन भी मनाया। प्राचार्या मंजू शर्मा, नीता रानी और डॉ. देवेंद्र कुमार ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें